{"_id":"610ff6c78ebc3e78ec304f69","slug":"weather-update-himachal-pradesh-yellow-alert-in-seven-district-on-12-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather update himachal: 14 तक मौसम खराब रहने के आसार, 12 अगस्त को सात जिलों में येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather update himachal: 14 तक मौसम खराब रहने के आसार, 12 अगस्त को सात जिलों में येलो अलर्ट
Sun, 08 Aug 2021 09:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:03 PM IST
सार
रविवार को शिमला और पालमपुर में बारिश हुई। चंबा के विकास खंड मैहला की पंचायत बलोठ के चट्टानें खिसकने से चार गांवों के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
शिमला में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 12 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, रविवार को शिमला और पालमपुर में बारिश हुई। चंबा के विकास खंड मैहला की पंचायत बलोठ के चट्टानें खिसकने से चार गांवों के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में कोई नहीं आया। रविवार को प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। केलांग में न्यूनतम तापमान 12.2, कल्पा 14.2, कुफरी 15.2, डलहौजी 16.0, शिमला 17.0, मनाली 17.8, पालमपुर 20.2, चंबा 21.5, धर्मशाला 20.6, सोलन 20.6, मंडी 21.0, भुंतर 21.2, सुंदरनगर 21.9, कांगड़ा 23.2, हमीरपुर 23.6, नाहन 23.9, बिलासपुर 24.5 और ऊना में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ऊना का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भुंतर में 33.2, बिलासपुर 32.5, हमीरपुर 32.2, सुंदरनगर 32.4, चंबा 31.1, कांगड़ा 31.1, नाहन 27.8, सोलन 27.5, धर्मशाला 25.4, डलहौजी 21.5, केलांग 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
शहर बारिश एमएम
कुफरी 16.5
शिमला 14.8
पालमपुर 11.5
नाहन 5.8
मनाली 0.4