{"_id":"60d9c576a846815d15660d04","slug":"weather-update-himachal-pradesh-rain-forecast-in-himachal-from-1-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दो दिन मौसम साफ, एक जुलाई से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दो दिन मौसम साफ, एक जुलाई से बारिश के आसार
Mon, 28 Jun 2021 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:23 PM IST
सार
दो जुलाई को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। एक जुलाई से प्रदेश में मानूसन सक्रिय होने पर बारिश होने के आसार हैं। दो से चार जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। दो जुलाई को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
धूप खिलने से सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 39.4, बिलासपुर में 35.5, मंडी में 35.2, कांगड़ा में 35.1, हमीरपुर में 34.5, चंबा में 34.9, सुंदरनगर में 34.4, भुंतर में 34.0, नाहन में 33.7, सोलन में 32.2, धर्मशाला में 29.4, मनाली में 27.5, शिमला में 25.1, कल्पा में 25.2, डलहौजी में 22.1 और केलांग में 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 24.8, बिलासपुर में 24.0, हमीरपुर में 24.2, कांगड़ा में 22.4, सोलन में 20.4, धर्मशाला में 19.6 और शिमला में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन