{"_id":"612f72208ebc3e885f25adc0","slug":"weather-update-himachal-pradesh-light-rain-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला में हुई बूंदाबांदी, सात सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला में हुई बूंदाबांदी, सात सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान
Wed, 01 Sep 2021 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:00 PM IST
सार
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, भुंतर में 32.4, बिलासपुर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, सुंदरनगर में 30.5, चंबा में 30.1 और कल्पा में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शिमला में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में बुधवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। शहर में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। सात सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को नालागढ़ में 56, झंडूता में 40, बिलासपुर 38, गुलेर 24, राजगढ़-गगल में 22, सराहन-रामपुर में 17, वांगतू में 13, बरठीं में 11, शिमला-नाहन में 8, करसोग में 6 और बंजार-नयनादेवी में 5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।
विज्ञापन
उधर, बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, भुंतर में 32.4, बिलासपुर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, सुंदरनगर में 30.5, चंबा में 30.1, सोलन में 29.0, धर्मशाला में 27.6, केलांग में 22.4, शिमला में 21.8, डलहौजी में 20.3 और कल्पा में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन