फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: Maximum temperature dropped almost 10 degrees in himachal pradesh

weather update: प्रदेश भर में खिली धूप, अधिकतम तापमान में दस डिग्री की कमी

Mon, 25 Oct 2021 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Oct 2021 05:54 PM IST
सार

केलांग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 और कल्पा में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
weather update himachal: Maximum temperature dropped almost 10 degrees in himachal pradesh
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के बाद भी ठंडक कम नहीं हुई है। सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में नौ से दस डिग्री की कमी दर्ज हुई। 29 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में कमी होने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


सोमवार को नाहन में अधिकतम तापमान 22.0, ऊना में 20.7, धर्मशाला में 18.8, बिलासपुर में 16.9, कांगड़ा में 16.0, सुंदरनगर में 15.7, भुंतर में 15, शिमला में 14.6, हमीरपुर में 14.1, चंबा में 13.3, कल्पा में 12.0, डलहौजी में 7.3 और केलांग में 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, केलांग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, कल्पा में 0.6, मनाली में 5.0, डलहौजी में 6.1, शिमला में 6.4, हमीरपुर में 9.4, धर्मशाला में 10.2, बिलासपुर में 11.5 और ऊना में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


सामान्य से 117 फीसदी अधिक बरसे बादल
येलो अलर्ट के बीच रविवार से सोमवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश भर में सामान्य से 117 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। रविवार को प्रदेश में 54 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि इस अवधि में 25 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इसके अलावा राजगढ़ में 77, कसौली में 68, नयनादेवी में 52, अंब में 42, झंडूता में 40, सोलन में 34, ऊना में 23, कुल्लू में 13, हमीरपुर में 22, कांगड़ा में 10 और शिमला में 9 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके
राजधानी शिमला में सोमवार सुबह चार बजकर आठ मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गई। भूकंप से किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed