{"_id":"6173ad9bbb9b88526762743f","slug":"weather-update-himachal-fresh-snowfall-in-rohtang-pass-and-and-nearby-mountain-peaks-yellow-alert-by-imd-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात
Sat, 23 Oct 2021 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:17 PM IST
सार
लाहौल-स्पीति प्रशासन ने जिले में पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से बकायदा एक आदेश भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। बादल छाए रहने से तापमान काफी लुढ़क गया है। रविवार तक बारिश व बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने जिले में पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से बकायदा एक आदेश भी जारी किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
18 और 19 अक्तूबर को हुई बर्फबारी के बाद कई पर्यटक लाहौल में फंस गए थे। एसपी मानव वर्मा ने कहा कि आपात स्थिति और सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष में पता किया जा सकता है।
विज्ञापन