{"_id":"53da96ce1653960da55abf7d3786cbba","slug":"weather-update-for-himachal-snowfall-from-4th-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलने वाला है मौसम का मिजाज, पढ़ें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलने वाला है मौसम का मिजाज, पढ़ें अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 31 Dec 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 4 से लेकर 6 जनवरी तक मौसम खराब होगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों के कुछ क्षेत्रों में बारिश जबकि मध्यम पर्वतीय क्षेत्र शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा जिले में बर्फबारी और बारिश जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्र लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी जिले के ऊपरी क्षेत्रों के एक दो स्थान पर बारिश और हिमपात की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
प्रदेश में वीरवार को भुंतर, कल्पा, केलांग और मनाली का तापमान शून्य में चल रहा है। क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड होने से नालियों में रुका हुआ पानी जमने लगा है। पानी की पाइपें जाम होने से लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 4 जनवरी को बर्फबारी और बारिश होगी। 6 जनवरी के बाद मौसम करवट लेगा। ऐसे में शीतलहर का प्रकोप निचले इलाकों में फिर लौट सकता है।
विज्ञापन