{"_id":"5faa7306015f6f7ad656b746","slug":"weather-today-rain-and-snowfall-for-three-days-in-himachal-pradesh-minimum-temperature-of-keylong-0-1-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में तीन दिन बारिश और बर्फबारी, केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में तीन दिन बारिश और बर्फबारी, केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे
Tue, 10 Nov 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
बर्फ से लकदक लाहौल घाटी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 14 से 16 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 13 नवंबर से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम में आ रहे इस बदलाव के चलते 14 नवंबर को उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 15 और 16 नवंबर को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में कमी दर्ज होने के आसार है। सोमवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
वहीं, केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, मनाली में 6.1, कल्पा में 2.3, मंडी में 6.1, सोलन में 6.5, भुंतर में 5.8, सुंदरनगर में 6.8, शिमला में 9.8 और धर्मशाला में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 30 डिग्री से कम दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 29.2, बिलासपुर में 27.0, हमीरपुर में 26.8, सोलन में 26.5, कांगडा में 26.1, भुंतर में 26.0, सुंदरनगर में 25.7, मंडी में 25.0, नाहन में 24.7, चंबा में 23.9, धर्मशाला में 20.2, शिमला में 20.0, कल्पा में 18.2 डलहौजी में 12.9 और केलांग में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन