फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather Forecast Today Update in Himachal Pradesh (HP) Latest News Update: rainfall and thunderstorm warning for three days

Weather Update in Himachal: तीन दिन ओलावृष्टि-बारिश और अंधड़ की चेतावनी

Tue, 02 Jun 2020 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jun 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Himachal Pradesh (HP) Latest News Update:  rainfall and thunderstorm warning for three days
हिमाचल प्रदेश में मौसम - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में जून में भी बर्फबारी का दौर जारी है। मंगलवार को रोहतांग समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। नाहन, कुल्लू, मनाली, मंडी, सोलन, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, कुफरी और भुंतर में भी मंगलवार को बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। चार से छह जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है। सात जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद रोहतांग के साथ कुंजम दर्रा व बारालाचा में फाहे गिरने का दौर शुरू हुआ। निचले भागों में बारिश से जौ-गेहूं की फसल कटाई के साथ लहसुन व मटर निकालने का काम प्रभावित हो रहा है। लाहौल में चल रही खेतीबाड़ी पर भी मौसम के बदले रुख से असर पड़ रहा है। चंबा में तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों ने मक्की की बिजाई का काम शुरू कर दिया है। जिला सोलन में कंडाघाट के तहत कोयल, जोखा में मंगलवार को भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से किसानों की नकदी फसलें टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन, गोभी को नुकसान हुआ है। कंडाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने से सड़कों में बारिश का पानी भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे राहगीरों सहित कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.8, कांगड़ा-सुंदरनगर में 31.7, भुंतर में 31.5, चंबा-सोलन में 28.8, बिलासपुर में 28.0, हमीरपुर में 27.8, नाहन में 26.7, धर्मशाला में 26.4, शिमला में 22.7, डलहौजी में 17.2, केलांग में 16.9 और कल्पा में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 4.3, कल्पा में 5.4, मनाली में 6.8, शिमला में 12.1 और ऊना में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, हिमाचल में मानसून 25 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देश में अगर मानसून कमजोर नहीं पड़ता है तो 20 जून तक प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें शुरू हो सकती हैं। बीते साल के मुकाबले इस बार मानसून तीन से चार दिन पहले हिमाचल पहुंच सकता है।  हिमाचल में मई में सामान्य से 923 फीसदी ज्यादा बादल बरसे। सोलन और लाहौल-स्पीति जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। पहली से 31 मई तक हिमाचल में 18 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान 1.8 मिलीमीटर बारिश को सामान्य बारिश माना गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मई में इस साल पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय रहने से बारिश सामान्य से अधिक हुई।

Trending Videos

शिमला में 21 साल बाद मई में एक दिन में भारी बारिश

शिमला में मई में 21 साल बाद एक दिन में जमकर बारिश रिकॉर्ड हुई। 31 मई को शिमला में 63.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले 24 मई 1999 को शिमला में 65 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। उधर, हिमाचल में इस साल मार्च से मई तक 270 मिमी बारिश हुई। इस अवधि में सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

साल 2015 में मार्च से मई तक प्रदेश में 313 मिलीमीटर बारिश हुई थी। प्रदेश में मार्च से मई तक बारिश के 16 स्पैल आए, इसमें 10 स्पैल में भारी बारिश हुई। किन्नौर व लाहौल स्पीति को छोड़कर शेष सभी जिलों में समान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed