{"_id":"69a0066342ed772409020a1a","slug":"weather-in-the-mountains-will-change-from-tonight-with-snowfall-expected-tomorrow-and-the-day-after-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: पहाड़ों में आज रात से बदलेगा मौसम, कल और परसों बर्फबारी के आसार; जानें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: पहाड़ों में आज रात से बदलेगा मौसम, कल और परसों बर्फबारी के आसार; जानें पूरा अपडेट
Thu, 26 Feb 2026 02:08 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:08 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में वीरवार रात से करवट लेगा। वहीं, 27 और 28 फरवरी को पांच जिलों के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में वीरवार रात से मौसम बदलेगा। 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नाैर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तीन मार्च तक मौसम साफ रहेगा। बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना में तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27-28 फरवरी और 2-3 मार्च को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के के ऊंचे पहाड़ों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही। शिमला में अधिकतम तापमान 17.4, धर्मशाला में 21.0, नाहन में 23.4, केलांग में 6.4, सोलन में 23.6, मनाली में 18.2, कांगड़ा में 26.1, मंडी में 26.4 और चंबा में 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 5.3, ताबो में माइनस 4.6, शिमला में 7.6, सुंदरनगर में 8.3, भुंतर में 6.7, कल्पा में 1.0, धर्मशाला में 10.6, ऊना में 9.0, नाहन में 10.2, पालमपुर में 9.0, सोलन में 5.6, मनाली में 3.4, कांगड़ा में 10.1, मंडी में 9.1, बिलासपुर में 10.5, सेऊबाग 5.4, बरठीं 9.9, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.1, व नेरी में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन