मौसम ने फिर ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। मंगलवार को प्रदेश की चोटियों पर रुक-रुककर बर्फबारी और राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। खराब मौसम के चलते लाहौल के लिए
हेलीकॉप्टर की तीनों उड़ानें रद्द करनी पड़ी। स्तींगरी के लिए हुई पहली उड़ान के दौरान ही हेलीकॉप्टर रोहतांग दर्रे से वापस लौट आया। मंगलवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग के अलावा मनाली और लाहौल की चोटियों पर भी ताजा हिमपात हुआ।
आज भी ओलावृष्टि की चेतावनी
किन्नौर, पांगी और धौलाधार की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। लाहौल घाटी का गाहर, दारचा, योचे, छीका, कुंजम दर्रा, शिंकुला पास और बारालाचा दर्रा में ताजा बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी सूबे के
मैदानी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के एक-दो स्थानों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वीरवार तक मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। चार मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। पांच और छह मार्च को धूप खिली रहेगी।