फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather in himachal remain clear for next four days

हिमाचल में इस दिन से साफ रहेगा मौसम, यहां हुई ताजा बर्फबारी

Thu, 07 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
weather in himachal remain clear for next four days

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, शिमला में 18.9, धर्मशाला 15.2, नाहन 21.3, सोलन 22.5, कांगड़ा 20.5, चंबा 21.5, डलहौजी 10.7, बिलासपुर 

विज्ञापन


21.5, हमीरपुर 21.0, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 21.6 और कल्पा में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात से नौ दिसंबर तक सूबे में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन


ऐसे में संभावित है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 से 14 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा हिमपात से बसों की आवाजाही पर ब्रेक

weather in himachal remain clear for next four days

उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान मानइस 2.4, कल्पा में 0.6, मनाली में 3.8, चंबा में 4.6 और शिमला में 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  शिमला के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर रात को ताजा हिमपात हुआ। एचआरटीसी ने रोहतांग मार्ग से बसों की आवाजाही पर ब्रेक लगा दी है। हालांकि, बुधवार को दोनों छोर से छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही।

लाहौल के कोकसर 3 सेंटीमीटर, रोहतांग दर्रा में छह सेंटीमीटर, सिस्सू में चार, गोंधला में चार, दारचा जिस्पा केलांग में करीब एक सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। उधर, धर्मशाला, कांगड़ा और बैजनाथ में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed