फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast: snowfall in himachal.

प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 08 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 08 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
weather forecast: snowfall in himachal.

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सूबे के उच्च और पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों तक बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। 12 दिसंबर से मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू, मंडी के ऊपरी क्षेत्रों तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के कुछ क्षेत्रों और सोलन व सिरमौर के अधिकांश क्षेत्रों में नौ से 11 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन, सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। मंगलवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान 1.8 और मनाली, केलांग 2 डिग्री सेल्सियस पर ठिठुर रहा है। शिमला का न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed