फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast: snowfall in himachal from 14th jan 2017

हिमाचल में फिर होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Wed, 11 Jan 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Jan 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
weather forecast: snowfall in himachal from 14th jan 2017

हिमाचल में बर्फबारी से दुश्वारियां कम होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने 14 से 16 जनवरी को हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। खराब मौसम को देखते हुए उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। सूबे में 12 जनवरी से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 

विज्ञापन


इसके चलते मौसम बदलेगा। उधर, बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा, शिमला और मनाली का न्यूनतम पारा माइनस में चल रहा है। कड़ाके की ठंड में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11, 12 और 13 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 
विज्ञापन


इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश, बर्फबारी हो सकती है। 14 से 16 जनवरी तक सूबे में बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में ठंड से पांचवीं मौत

weather forecast: snowfall in himachal from 14th jan 2017

सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -9.7, कल्पा में -7.0, मनाली में -2.0, शिमला में -0.4, सलूणी में -0.4, कांगड़ा में 4.0, पालमपुर में 2.5, पांवटा साहिब में 9.0, सुंदरनगर में 2.1, भुंतर में 1.0, धर्मशाला में 7.0, ऊना में 3.4, नाहन में 4.7, सोलन में 0.5 और मंडी में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बर्फबारी और ठंड के कारण हिमाचल में पांच लोगों की जान चली गई है। सुंदरनगर की कुटाहची पंचायत के छलोग गांव में बर्फ पर फिसलकर सोहन सिंह निवासी बंदल, रेणुका, जिला सिरमौर की मौत हो गई है। बर्फ पर फिसलकर घायल होने के बाद सोहन रात भर पड़ा रहा। हादसा घर से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर हुआ था। सोहन बगीचे में माली का काम करता था।

शिमला, मनाली, धर्मशाला में गिरे बर्फ के फाहे

weather forecast: snowfall in himachal from 14th jan 2017

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। स्थानीय मौसम में बदलाव आने के चलते मंगलवार दोपहर बाद राजधानी शिमला सहित प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों मनाली और धर्मशाला में बर्फ के फाहे गिरे। प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश होने से ठंड बढ़ गया है। 

अधिकतम तापमान में भी मंगलवार को कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 11, 12 और 13 जनवरी को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे राजधानी शिमला के मॉल रोड, छोटा शिमला, संजौली सहित कुफरी में बर्फ के फाहे गिरे। 

शिमला में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद एकाएक फाहे गिरना शुरू हो गए। उधर, जिला कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को भी हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा और मनाली समेत पूरी घाटी की पहाड़ियों में हुई हल्की बर्फबारी से घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। 

धौलाधार की पहाड़ियों में भी हिमपात जारी है। धर्मशाला में भी कुछ देर तक बर्फ के फाहे गिरे। छोटा भंगाल, बड़ा भंगाल, बिलिंग की ऊपरी पहाड़ियों में भी हिमपात हुआ है। कांगड़ा जिला में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। रविवार और सोमवार को दो दिन मौसम साफ रहने के बाद दोबारा बदले मौसम के मिजाज ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है।

बर्फबारी के चार दिन बाद भी 280 सड़कें ठप

weather forecast: snowfall in himachal from 14th jan 2017

हिमाचल में बर्फबारी के चार दिन बाद भी 280 सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर सड़कें अभी भी यातायात के लिए बाधित हैं। मशोबरा में भारी बर्फबारी के चलते वाहन फिसल रहे हैं। सुन्नी, रामपुर, करसोग,  पांगणा, चुराग की ओर जाने वाली बसों को वाया धामी भेजा जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग का दावा है कि बुधवार तक 50 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।मंगलवार को एनएच पांच शिमला-रामपुर-रिकांगपिओ वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया। बसों को शिमला से वाया बसंतपुर भेजा गया। जिला कुल्लू में लोक निर्माण विभाग की चार दर्जन से अधिक सड़कें बंद हैं। एचआरटीसी कुल्लू की छह बसें अभी बस्तोरी, ब्यासर व खनाग में फंसीं हैं।

कई इलाकों में ब्लैकआउट

weather forecast: snowfall in himachal from 14th jan 2017

बर्फबारी से शिमला शहर के कई क्षेत्रों में मंगलवार शाम तक भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। अपर शिमला के कई क्षेत्रों में भी शुक्रवार रात से बिजली सप्लाई ठप है। 

कुल्लू जिला की बंजार घाटी के कई दुर्गम गांवों के साथ, लगवैली, मणिकर्ण और रघुपुर घाटी समेत जिला के कई गांव अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई भी बाधित चल रही है। 

एचआरटीसी की 150 बसें फंसीं 
ऊपरी शिमला में भारी बर्फबारी के चलते परिवहन निगम की 150 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हैं। परिवहन निगम ने शिमला से दिल्ली, चंडीगढ़, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के लिए बसें भेजनी शुरू कर दी हैं। शिमला में भी बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed