फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast: rainfall snowfall chances in himachal

बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 07 Feb 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Feb 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
weather forecast: rainfall snowfall chances in himachal

हिमाचल में मंगलवार से फिर बारिश-बर्फबारी होने के आसार बन गए हैं। सात से नौ फरवरी तक आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में दस फरवरी से मौसम साफ होगा।

विज्ञापन


सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। हल्की धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। रविवार रात को कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी-बारिश का दौर जारी रहा। रोहतांग में करीब 90 सेंटीमीटर, कोकसर में दो 60 सेंटीमीटर, सिस्सू में 45 सेंटीमीटर और केलांग में करीब 30 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। 
विज्ञापन


कुल्लू घाटी के जलोड़ी दर्रा, लांबालांबरी, सोझा, रघुपुरगढ़, हामटा पीक, सोलंगनाला, चंद्रखणी की पहाड़ियों पर भी ताजा बर्फबारी हुई। जलोड़ी दर्रा में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। सोमवार को लाहौल के लिए दो हेलीकॉप्टर उड़ानें हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश क्षेत्रों में छाए बादल, दो डिग्री गिरा पारा

weather forecast: rainfall snowfall chances in himachal

पहली उड़ान भुंतर-उदयपुर तथा दूसरी भुंतर-सिस्सू-स्तींगरी के बीच हुई। ताजा बर्फबारी से लाहौल घाटी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घाटी में बिजली आपूर्ति के साथ सड़कों को बहाल करने के कार्य को झटका लगा है। लाहौल में हिमस्खलन और हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक सात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण हिमाचल के मौसम में भी बदलाव आएगा। मौसम में आने वाले इस बदलाव के चलते उच्च पर्वतीय और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह बारिश और बर्फबारी होगी। 

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडक बढ़ेगी। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 15.0, धर्मशाला में 15.8, सोलन में 18.5, नाहन में 19.0,  ऊना में 20.8, कल्पा में 4.0, सुंदरनगर में 21.0 और भुंतर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed