{"_id":"575783e24f1c1bee5a9c58d9","slug":"weather-forecast-rain-in-himachal-for-five-days-till-13th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पांच दिन और जमकर बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पांच दिन और जमकर बरसेंगे बदरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Jun 2016 08:03 AM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान शिमला के रिज मैदान से गुजरती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार सुबह शिमला सहित कई अन्य शहरों में झमाझम बारिश से दिन की शुरुआत हुई। दोपहर करीब तीन बजे के बाद मौसम साफ हुआ।
मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्र्ड किया गया। धर्मशाला में 31.4, ऊना में 35.6, नाहन में 28.4, सोलन में 24.5, सुंदरनगर में 28.3 और कल्पा में 21.6 अधिकतम तापमान रिकॉर्र्ड किया गया।
विज्ञापन