{"_id":"5741ce074f1c1bb515690912","slug":"weather-forecast-rain-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 23 May 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन दो दिनों में प्रदेश में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय के अधिकतर क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन दो दिनों में प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
25 मई को शिमला, कुल्लू, मंडी और चंबा के एक दो स्थानों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम के बदलाव से चिलचिलाती गर्मी और उमस से जूझ रहे प्रदेशवासियों को राहत मिलने जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, 26 से 28 मई तक मौसम फिर साफ होगा और धूप खिली रहेगी। रविवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही। उमस के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली, लुधियाना से गर्म रहा पांवटा साहिब
हिमाचल के पांवटा साहिब शहर में रविवार को पारा रिकॉर्ड 44 डिग्री तक पहुंच गया। चिलचिलाती गर्मी में लोग झुलसते नजर आए। ऊना में 41.4, बिलासपुर में 38.3, धर्मशाला में 34.2, मनाली में 27.2 और शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।