{"_id":"58bc40cf4f1c1be25ee7e536","slug":"weather-forecast-hail-storm-and-rainfall-alert-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आज से बिगड़ेगा मौसम, सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आज से बिगड़ेगा मौसम, सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। आठ और नौ मार्च को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। राजधानी शिमला समेत अन्य क्षेत्रों में रविवार को गुनगुनी धूप खिली रही।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। सात से 11 मार्च तक मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
आठ और नौ मार्च को दो दिन कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की चेतावनी जारी हुई है। बीते 24 घंटों में केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 8.4, कल्पा का माइनस 1.6, मनाली का 0.2, धर्मशाला का 10.6 और शिमला का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन