{"_id":"2c6b6603da1b25152fec028aa1a58949","slug":"weather-forecast-for-himachal-this-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Oct 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के बाद हिमाचल में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 24 और 25 अक्तूबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 26 अक्तूबर को भी प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन
दिवाली पर 23 अक्तूबर को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हिमाचल में करीब एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के बाद फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि 24 और 25 नवंबर को प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। उधर, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में इन दिनों धान फसल की कटाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
बारिश से फसल कटाई प्रभावित हो सकती है। अक्तूबर माह में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से तीन बार ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो चुका है।