फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   weather forecast chances of rain in himachal from 22nd Nov 2016

मौसम का बदलेगा मिजाज, इस दिन से बारिश होने के आसार

Sat, 19 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
weather forecast chances of rain in himachal from 22nd Nov 2016

बारिश के इंतजार में बैठे प्रदेश के लोगों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से राहत की खबर आई है। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 22 और 23 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में 20 नवंबर के बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर हिमाचल पर भी पड़ेगा। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू और मंडी तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किनौर, लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में 22 और 23 नवंबर को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 21 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश में दिन के समय जहां गर्मी बढ़ गई है, वहीं सुबह और शाम के वक्त ठंड में भी इजाफा हुआ है। शुक्रवार को ऊना में सबसे अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में 20.6, धर्मशाला में 19.6, सोलन में 26.5, नाहन में 22.5, मंडी में 21.6, हमीरपुर में 25.9, कांगड़ा में 25.3, मनाली में 18.5, चंबा में 24.9, पालमपुर में 21.7, सुंदरनगर में 25.3, भुंतर में 26, केलांग में 11.3 और कल्पा में 16.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।


उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 पहुंच गया है। कल्पा में 2.0, सोलन में 5.5, मनाली में 2.8, भुंतर में 3.0, सुंदरनगर में 3.7, ऊना में 8.0, धर्मशाला में 12.2 और शिमला में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed