{"_id":"58ce95e14f1c1be5431a14fb","slug":"weather-forecast-chances-of-rain-in-himachal-from-20th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से बारिश-बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 20 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मंगलवार से कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 21 मार्च को किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
22 और 23 मार्च को ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित शिमला, सोलन, सिरमौर में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.3, धर्मशाला में 20.8, ऊना में 27.4, नाहन में
विज्ञापन
24.0, सोलन में 22.5, सुंदरनगर में 25.3, भुंतर में 24.5, कल्पा में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.6, मनाली में माइनस 3.0, कल्पा में माइनस 0.2 और शिमला में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन