{"_id":"a26a5da064edc014c152e7eb328aa5c6","slug":"we-will-win-the-hamirpur-seat-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बार हमीरपुर सीट जीती, इस बार भी भगवा लहराएंगे: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बार हमीरपुर सीट जीती, इस बार भी भगवा लहराएंगे: धूमल
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 26 Mar 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनते ही प्रदेश में पेड़ों पर पैसे उगाने वालों की जांच होगी। वीरभद्र सिंह भाजपा नेताओं पर जितने भी आरोप लगाएं, वे टिकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से लगाए आरोपों पर वीरभद्र सिंह का बचना मुश्किल है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। वह हमीरपुर के गगाल में नादौन मंडल भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में हार सामने देख वीरभद्र सिंह की भाषा दिन-प्रतिदिन अमर्यादित होती जा रही है।
मुख्यमंत्री आरोप लगाने के बजाय केंद्र सरकार की दस साल की उपलब्धियां जनता के सामने रखें।
वाजपेयी की सरकार के समय करीब 6 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। भाजपा सरकार ने ही सबसे पहले 50 फीसदी आरक्षण दिया था।
वन रैंक, वन पेंशन का मुद्दा सांसद के तौर पर सबसे पहले 1990 में संसद में उठाया था। नरेंद्र मोदी ने जीवन के 8 वर्ष हिमाचल में बिताए हैं, चप्पे-चप्पे की पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
25 वर्षों में 9 में से आठ बार हमीरपुर सीट भाजपा ने जीती है। इस बार भी जीतेंगे।