फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   we start cement plant in Chamba: Shanta

शांता बोले, सत्ता में आते ही चंबा में लगेगा सीमेंट प्लांट

Sun, 30 Mar 2014 06:17 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 30 Mar 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
we start cement plant in Chamba: Shanta

वरिष्ठ भाजपा नेता और कांगड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, पार्टी हाईकमान के आदेश पर चुनाव प्रचार के लिए बाहर भी जाऊंगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे हाल ही में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके आए हैं। देश का आम मतदाता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है।

अद्दे दी हट्टियां में प्रेस वार्ता में शांता ने कहा कि स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व के अभाव में हम बाहरी ताकतों को जवाब दे पाने में अक्षम दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर भारतीय सैनिकों के सिर काट ले जाते हैं। चीन भारतीय सीमाओं पर अतिक्रमण कर रहा है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या तीन करोड़ पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी समस्याओं का समाधान करने में यूपीए सरकार विफल हुई है। सुजानपुर में आयोजित भाजपा की रैली और धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस की रैली से भी लहर का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।


केंद्र सरकार बनने के बाद पहली प्राथमिकता होगी कि चंबा में सीमेंट प्लांट लगाया जाएगा। इससे कांगड़ा, चंबा के हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

सामरिक हितों को ध्यान में रखते हुए पठानकोट से लेह-लद्दाख के लिए ब्रॉडगेज रेललाइन का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

फलों पर आधारित उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed