फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supplywater supply

Shimla News: जनता को राहत, राजधानी के कई इलाकों में अब हर रोज मिलेगा पानी

Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
water supplywater supply
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
विज्ञापन

कंपनी ने संजौली और छोटा शिमला जोन के छोटे वार्डाें में शुरू की रोज आपूर्ति, बाकी जगह भी बढ़ाया समय
परियोजनाओं से अब सामान्य हो चुकी है शहर के लिए आपूर्ति, रोज मिल रहा 40 एमएलडी से ज्यादा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी के कई इलाकों में अब रोज पानी की आपूर्ति होगी। पेयजल कंपनी ने संजौली और छोटा शिमला जोन के कई वार्डाें में रोज पानी देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
कंपनी के अनुसार पिछले 10 दिन से सभी पेयजल परियोजनाओं से शहर के लिए पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई है। शनिवार को भी सभी परियोजनाओं से शहर को 42.12 एमएलडी पानी मिला है। ढली, पीटरहॉफ और संजौली समेत शहर के ज्यादातर बड़े जल भंडारण टैंक भी अब पानी से भर गए हैं। ऐसे में दो जोन के दस से ज्यादा वार्डाें में रोजाना आपूर्ति देने का फैसला लिया गया है। संजौली जोन के तहत इंजनघर, संजौली चौक, सांगटी, मल्याणा, भट्ठाकुफर, जबकि छोटा शिमला जोन के तहत आने वाले खलीनी, कसुम्पटी, विकासनगर, छोटा शिमला, बैनमोर जैसे वार्डाें के ज्यादातर इलाकों में अभी अब नियमित आपूर्ति दी जा रही है। सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन में अभी एक दिन छोड़कर ही पानी की आपूर्ति मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इन इलाकों में भी जल्द ही नियमित आपूर्ति मिलने लगेगी। हालांकि, यह आपूर्ति अगले दो-तीन दिन मौसम और पानी की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। अभी शहर के किसी वार्ड से पानी की किल्लत को लेकर शिकायतें नहीं आई हैं।
विज्ञापन


कई इलाकों में बढ़ाई गई आपूर्ति की टाइमिंग
शहर के सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन के कई इलाकों में अभी एक दिन छोड़कर यानि तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। कंपनी ने इन इलाकों में भी अब ज्यादा देर तक आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। ज्यादातर इलाकों में एक से डेढ़ घंटे अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति दी जा रही है ताकि लोगों को भरपूर पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कई इलाकों में अब रोज पानी : एजीएम
पेयजल परियोजनाओं से शहर के लिए अब पानी की आपूर्ति सामान्य है। इसलिए कई इलाकों में अब रोज पानी दिया जा रहा है। जिन इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है, वहां भी आपूर्ति की टाइमिंग बढ़ाई गई है।
-विनोद नेगी, एजीएम पेयजल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed