फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply tank contaminated in solan

अब पंचायत के पेयजल टैंक में मिला दिया जहर, हड़कंप

Thu, 29 Sep 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन) Updated Thu, 29 Sep 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
water supply tank contaminated in solan

जिला सोलन के कक्कड़हट्टी मिडल स्कूल और गांव के पेयजल टैंक के बाद अब छावनी क्षेत्र सुबाथू से सटी शड़ियाना पंचायत के पानी के टैंक में जहर मिलाने से हड़कंप मच गया है। तीन दिन के भीतर यह दूसरा मामला है जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। गनीमत यह रही कि मोटर खराब होने की वजह से एक दर्जन गांवों की दो हजार आबादी को पानी सप्लाई नहीं किया था, जिससे हजारों जिंदगियां बच गईं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। आईपीएच महकमे ने भी कंडाघाट लैब में पानी के सैंपल की जांच कराई है, जिसमें जहर मिलने की पुष्टि हो गई है। बता दें कि कक्कड़हट्टी से शड़ियाना पंचायत कि दूरी करीब दस किलोमीटर है।
विज्ञापन


कक्कड़हट्टी में बीते सोमवार को पानी में जहर मिला था जबकि उस दिन शड़ियाना पंचायत में पानी की सप्लाई दी गई थी। मंगलवार को मोटर खराब होने की वजह से शड़ियाना पंचायत में पानी नहीं दिया गया। इससे साफ है कि कक्कड़हट्टी के बाद शड़ियाना पंचायत के पानी के टैंक में जहर मिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा

बुधवार को मोटर ठीक हुई। ट्रायल के तौर पर आईपीएच विभाग ने छपरोली गांव को पानी छोड़ा  लेकिन पानी दुर्गंध भरा था। वार्ड मेंबर मंजू कंवर ने इसकी सूचना आईपीएच के लाइनमैन को दी। बाद में यह सूचना पुलिस को दी गई।

डीसी बोले- गंभीर है मामला, जांच तेज
डीसी सोलन डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि यह दूसरी घटना है। मामला काफी गंभीर है। पुलिस को जांच तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आईपीएच अधिकारियों को पेयजल स्रोत चेक करने के लिए भी कहा गया है।


संवेदनशील क्षेत्र में कौन कर रहा साजिश

छावनी के साथ सटे संवेदनशील क्षेत्र में आखिर कौन लोगों को मारने की कोशिश कर रहा है? छावनी होने के साथ यहां ट्रेनिंग कैंप भी है। इस क्षेत्र में पहले भी संवेदनशील गतिविधियां होती रही हैं। न्यूरेंच के पास पाकिस्तानी करेंसी भी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed