फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply shortage in shimla

पारा चढ़ने के साथ पानी की अघोषित राशनिंग भी शुरू

Sun, 31 May 2015 09:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 31 May 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
water supply shortage in shimla

राजधानी शिमला में पारा चढ़ने के साथ ही पानी की अघोषित राशनिंग भी शुरू हो गई है। शहर में एक दिन छोड़कर पीने के पानी की सप्लाई दी जा रही है। छोटा शिमला जोन और चौड़ा मैदान जोन में अधिक समस्या पेश आ रही है। शहर में इन दिनों पानी की सप्लाई का भी कोई निश्चित समय नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व सूचना नहीं होने से सप्लाई आने के बावजूद लोगों पानी भरने से महरूम रह रहे हैं। छोटा शिमला जोन के तहत न्यू शिमला, कसुम्पटी ,बीसीएस, विकासनगर, पंथाघाटी, मैहली, छोटा शिमला, ऐरा होम स्ट्राबेरी हिल ब्रॉकहास्ट पेट्रोल पंप एरिया साधना घाटी, पाइन लॉज, लोअर खलीनी, खलीनी, निगम विहार, बियरखाना चार्ली विला, देवनगर, कंगनाधार, टिंबर हाउस, बैम्लोई, न्यू लैंड इस्टेट, टालैंड, हाईकोर्ट एरिया, लिफ्ट एरिया, पारस दास गार्डन, शिवपुरी, मजीठा हाउस और न्यू फ्लावर डेल सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या गहरा गई है।
विज्ञापन


चौड़ा मैदान जोन के तहत समरहिल, सांगटी, बालूगंज, टुटू, चक्कर, पांजडी, ओल्ड बैरियर, चौड़ा मैदान, कैथू, अन्नाडेल और आसपास के क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई हो रही है। बीते एक सप्ताह से पानी की सप्लाई प्रभावित चल रही है। अश्वनी खड्ड और गिरि पेयजल योजना में पंपिंग प्रभावित होने से अघोषित राशनिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के वाटर टैंकों में पानी का लेबल नहीं बनने से सप्लाई प्रभावित हो रही है। अश्वनी खड्ड पेयजल योजना में 27 मई को आईपीएच महकमे ने टैंक की सफाई के लिए पंपिंग बंद रखी थी। 28 मई की सुबह पंपिंग सुचारु होते ही मेन पाइप लाइन में लीकेज हो गई। इसके चलते छोटा शिमला जोन में जल संकट गहरा गया। सप्लाई सुचारु रखने के लिए नगर निगम ने गिरि पेयजल योजना से पानी छोटा शिमला जोन में डायवर्ट किया।

इस कारण चौड़ा मैदान जोन में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। शनिवार सुबह नगर निगम ने छोटा शिमला जोन में खलीनी, लोअर खलीनी, ग्रीन पार्क एरिया, बियरखाना, निगम विहार, वर्मा अपार्टमेंट और ऐरा होम में पानी नहीं दिया। चौड़ा मैदान जोन में शाम के समय एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी।

पेयजल योजनाओं में पंपिंग दुरुस्त: आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि शुक्रवार से पेयजल योजनाओं में पंपिंग दुरुस्त हो गई है। गिरि, अश्वनी और गुम्मा पेयजल योजनाओं में पूरी पंपिंग हो रही है। 40 से 42 एमएलडी पानी की सप्लाई एमसी को दी जा रही है।


अब सामान्य है स्थिति: निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि आईपीएच से कम सप्लाई मिलने के चलते टैंकों में लेबल नहीं बन पा रहा था। इस कारण कुछ क्षेत्रों में एक दिन छोड़कर पानी दिया गया। पंपिंग बंद रहने के दौरान प्रभावित हुई सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए एक दिन छोड़ कर पानी दिया गया। अब स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed