फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply in shimla

Shimla News: शिमला पहुंची विश्व बैंक की टीम, शहर में भी लोगों को मिलने लगा भरपूर पानी

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
water supply in shimla
ढली में विश्व बैंक टीम और अन्य देशों से आए प्रतिनिधियों के साथ पेयजल कंपनी के अधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन

आज शकरोड़ी जाएगी टीम, योजना का लेगी जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सतलुज पेयजल योजना का जायजा लेने के लिए विश्व बैंक की टीम मंगलवार को शिमला पहुंच गई है। इस टीम के साथ देश के चार राज्यों के नगर निगमों के महापौर और आयुक्त, विधायक समेत नेपाल और भूटान के प्रतिनिधि भी शिमला पहुंचे हैं।
वहीं, शहरवासियों के लिए राहत यह है कि सतलुज पेयजल योजना का पानी शिमला पहुंचने से मंगलवार से ही ज्यादातर इलाकों में नियमित आपूर्ति शुरू हो गई है। करीब दो महीने बाद शहर में भरपूर पानी मिला है। कंपनी का दावा है कि लोगों को विंटर सीजन के दौरान भी पानी की किल्लत नहीं रहेगी। ढली में मंगलवार दोपहर विश्व बैंक टीम के साथ पेयजल कंपनी के अधिकारियों ने बैठक की और योजना के कार्यान्वयन को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कहा कि शहर की जनता को नियमित आपूर्ति देना और इस योजना का सफल कार्यान्वयन सरकार की प्राथमिकता है। बतौर विशेष अतिथि शिरकत कर रहे महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने विश्व बैंक टीम का स्वागत किया। इसके बाद शाम के समय कर्नाटक के चार नगर निगमों में महापौर और विधायक ने ऐतिहासिक टाउनहॉल भवन समेत मालरोड का भी दौरा किया। बुधवार को विश्व बैंक की टीम अन्य प्रतिनिधियों के साथ शकरोड़ी का दौरा करेगी। यहां सतलुज से कैसे शिमला के लिए पानी की आपूर्ति दी जा रही है, इसका जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सतलुज योजना को मिल सकती है एक्सटेंशन
राजधानी में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए तैयार की जा रही योजना को एक साल की एक्सटेंशन मिल सकती है। पेयजल कंपनी ने इस योजना को एक्सटेंशन देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। केंद्र से यह प्रस्ताव विश्व बैंक को भेजा जा रहा है। इस योजना को दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाना है लेकिन काम की रफ्तार सुस्त होने से कंपनी को एक्सटेंशन मांगनी पड़ी है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को विश्व बैंक के अधिकारियों से भी बात की। कहा कि बैंक की ओर से एक्सटेंशन देने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी लगभग मिल गई है। अब आधिकारिक तौर पर मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed