फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply in shimla city

बंद होगी राशनिंग, मिलेगा हर रोज पानी

Sat, 09 Jul 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Jul 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
water supply in shimla city
Water Tap

नगर निगम राजधानी शिमला में पानी की राशनिंग बंद करने जा रहा है। अगले हफ्ते से शहर के लोगों को रोजाना पानी की सप्लाई मिलेगी। मौजूद समय में लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में तो तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। शहर के लोग बीते करीब तीन महीनों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं।

विज्ञापन


राशनिंग बंद होने के बाद शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली योजनाओं से इन दिनों 40 एमएलडी से अधिक पानी की आपूर्ति हो रही है। बीते माह जहां आईपीएच शहर को 32 से 36 एमएलडी तक पानी की सप्लाई कर पा रहा था अब 40 से 42 एमएलडी पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन


बारिश के बाद शहर को पानी सप्लाई करने वाली परियोजनाओं का जल स्तर बढ़ने के कारण सप्लाई में सुधार हो पाया है। शहर में पानी की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से गठित कमेटी की अगली बैठक में राशनिंग खत्म करने का फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशनिंग खत्म करने पर विचार: प्रशांत

water supply in shimla city
आयुक्त पंकज राय - फोटो : फाइल फोटो

शहर में पानी की राशनिंग खत्म करने को लेकर विचार चल रहा है। जल्द ही पानी की राशनिंग बंद कर रोजानासप्लाई शुरू कर दी जाएगी। - प्रशांत सरकैक, सहायक आयुक्त, नगर निगम

आईपीएच सर्कल स्थापित करने की कवायद शुरू

शहर में पानी की राशनिंग खत्म करने के साथ नगर निगम में आईपीएच का सर्कल स्थापित करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता की अगुवाई में आईपीएच सर्कल गठित होने के बाद पानी की पंपिंग से लेकर शहर में सप्लाई तक का काम एक ही एजेंसी के जिम्मे हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed