फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply effected in shimla

Shimla News: शहर के कई इलाकों में नहीं आया पानी, आज भी देरी से होगी आपूर्ति

Sun, 05 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
water supply effected in shimla
वीकेंड पर पेयजल आपूर्ति न मिलने से शहरवासियों को झेलनी पड़ी परेशानी, होटलों में भी हुई पानी की किल्लत
विज्ञापन

बिजली शटडाउन के चलते रविवार दिनभर बंद रही गिरि-गुम्मा परियोजनाएं, शहर में खाली रहे टैंक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कई इलाकों में वीकेंड पर रविवार को पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के संजौली, सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन के ज्यादातर इलाकों में पानी नहीं आया। सोमवार को भी इन इलाकों में देरी से आपूर्ति मिल सकती है।
पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली शटडाउन के चलते सुबह 10:00 बजे से ही गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजनाएं बंद हो गईं। कंपनी ने सुबह के समय कई इलाकों में पानी की आपूर्ति दी, लेकिन इसके बाद ज्यादातर टैंक खाली हो गए। संजौली जोन के इंद्रनगर, अपर समिट्री, नालदेहरा, बल्देयां में पानी नहीं आया। चौड़ा मैदान जोन के बालूगंज, चक्कर, सेंट्रल जोन के कैथू क्षेत्र में भी पानी की आपूर्ति ठप रही। भराड़ी और रुल्दूभट्ठा के कई इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति नहीं दी गई। शाम 7:00 बजे तक कंपनी के टैंक खाली रहे। हालांकि, कंपनी ने बिजली कट के चलते शहर में पानी की आपूर्ति बाधित रहने की पहले ही सूचना दे दी थी, लेकिन शेड्यूल जारी न होने से वीकेंड पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वीकेंड पर हजारों सैलानी भी शिमला पहुंचे हैं। ऐसे में होटलों में भी पानी की खपत बढ़ी है। पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से इन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ी है। अब सोमवार को पहले टैंक भरे जाएंगे, उसके बाद आपूर्ति शुरू होगी। कंपनी का दावा है कि शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


हफ्ते में पांच दिन पानी दे रही कंपनी
शिमला शहर में इन दिनों पेयजल कंपनी हफ्ते के पांच दिन ही पानी की आपूर्ति दे रही है। परियोजनाओं में भरपूर पानी होने के बावजूद हफ्ते में दो दिन का कट लगाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि सर्दी के मौसम में पानी की खपत घट जाती है। इसके अलावा कई बार लो वोल्टेज से भी पंपिंग प्रभावित हो रही है। इसीलिए सभी इलाकों में हफ्ते के पांच दिन पानी का शेड्यूल लागू किया गया है। कंपनी का दावा है कि नया शेड्यूल लागू होने के बाद किसी भी वार्ड से पेयजल किल्लत की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed