फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water supply distrub in Shimla

सप्लाई बढ़ने के बावजूद कई इलाकों में पानी नहीं

Tue, 12 Jul 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
water supply distrub in Shimla
कनलोग, विकासनगर में तीसरे दिन भी सप्लाई नहीं
विज्ञापन

अब बुधवार को दी जाएगी पानी की आपूर्ति
37 से बढ़कर 40 एमएलडी तक पहुंची आपूर्र्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लिए पेयजल परियोजनाओं से सप्लाई बढ़ने के बावजूद कई इलाकों में मंगलवार को तीसरे दिन भी पानी नहीं आया। कनलोग और विकासनगर में सप्लाई दी जानी थी लेकिन पानी न होने से अब इन इलाकों में बुधवार को चौथे दिन पानी दिया जाएगा।

पेयजल कंपनी के अनुसार गाद थमने से गिरि परियोजना से भी शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ गई है। मंगलवार को इस परियोजना से शिमला शहर को 11.50 एमएलडी पानी मिला है। सभी परियोजनाओं से शहर को 40.23 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। पंपिंग बढ़ने के बावजूद कई इलाकों में सप्लाई चौथे दिन में जा रही है। राहत यह है कि संजौली जोन और सेंट्रल जोन के ज्यादातर इलाकों में अब तीसरे दिन पानी मिलना शुरू हो गया है। मंगलवार को भी ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई दी है। पेयजल कंपनी के अनुसार बुधवार को सेंट्रल जोन के इलाकों में पानी दिया जाएगा। यहां मालरोड, लोअर बाजार, रामबाजार, सब्जी मंडी, कृष्णानगर, बसस्टैंड, लक्कड़ बाजार क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाएगी। संजौली जोन के कई इलाकों में भी पानी आएगा। चौड़ा मैदान में वीरवार को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed