{"_id":"626d7f83e80b626dd0760a1b","slug":"water-supply-distrub-in-shimla-shimla-news-sml4073831118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम्मा से बढ़ी सपलाई, पर अभी तीसरे दिन ही आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम्मा से बढ़ी सपलाई, पर अभी तीसरे दिन ही आएगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दराबला ट्रांसफार्मर में आई खराबी ठीक
शनिवार सुबह से ही शहर के लिए सप्लाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गुम्मा से शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ गई है। परियोजना के दराबला ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी को बिजली बोर्ड ने शुक्रवार देर रात ठीक कर दिया। इससे शनिवार सुबह से ही शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ गई है।
हालांकि, शहर में पेयजल व्यवस्था पटरी पर आने में अभी कुछ दिन लगेंगे। लोगों को अभी तीसरे दिन ही पानी दिया जाएगा। गुम्मा से पंपिंग बढ़ने के बाद शहर में तीसरे दिन लोगों को अब ज्यादा देर के लिए पानी की सप्लाई मिल सकेगी। पेयजल कंपनी के अनुसार आने वाले दिनों में स्थिति को देखते हुए कुछेक जोन में फिर से पानी की सप्लाई नियमित कर दी जाएगी। शनिवार को शिमला शहर के लिए करीब 32 एमएलडी की सप्लाई मिली है। यह सामान्य से करीब 13 एमएलडी कम रही। इसके चलते शनिवार को आधे शहर में ही पानी दिया है। इसके अलावा जिन इलाकों में शनिवार को पानी नहीं दिया गया वहां रविवार को सप्लाई दी जाएगी। पेजयल कंपनी के अनुसार गुम्मा से सप्लाई बढ़ने के बाद वीकेंड पर रविवार को 40 एमएलडी तक पानी मिलने की उम्मीद है।
जल्द रोज देंगे सप्लाई : जसवाल
पेयजल कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने बताया कि गुम्मा परियोजना का ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ गई है। जल्द ही शहर वासियों को रोज पानी की सप्लाई मिलने लगेगी।