फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pensions Weigh Heavily on the Budget: Revenue Expenditure Reaches 21.36% Over 10 Years, Research Paper Reveals

बजट पर पेंशन भारी: 10 वर्षों में 21.36 फीसदी पहुंचा राजस्व खर्च, शोधपत्र में सामने आए तथ्य

Thu, 29 Oct 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 06:00 AM IST
सार

 सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पर होने वाला खर्च राज्य के वित्तीय संसाधनों की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच पेंशन व्यय की वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर 12.75 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
Pensions Weigh Heavily on the Budget: Revenue Expenditure Reaches 21.36% Over 10 Years, Research Paper Reveals
पेंशन में जा रहा बजट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पर होने वाला खर्च राज्य के वित्तीय संसाधनों की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2014-15 से 2024-25 के बीच पेंशन व्यय की वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर 12.75 प्रतिशत रही। इसके मुकाबले राज्य का राजस्व व्यय 9.43 प्रतिशत और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 7.90 प्रतिशत की दर से बढ़ा। इससे प्रदेश के बजट पर पेंशन देनदारियों का दबाव गहराने के संकेत मिले हैं। ‘लॉन्ग-टर्म फिस्कल सस्टेनेबिलिटी इम्प्लिकेशंस ऑफ पेंशन लायबिलिटीज इन हिमाचल प्रदेश : ए ट्रेंड एंड फिस्कल स्ट्रेस एनालिसिस’ शीर्षक वाले शोधपत्र में यह तथ्य सामने आया है। शोधकर्ता डॉ. अनिल कुमार के अनुसार वर्ष 2014-15 में कुल राजस्व व्यय में पेंशन की हिस्सेदारी 14.73 प्रतिशत थी, जो 2024-25 में बढ़कर 21.36 प्रतिशत तक पहुंच गई। यानी दस वर्षों में राजस्व का बड़ा हिस्सा पेंशन भुगतान में खर्च होने लगा है।

विज्ञापन
Trending Videos

राजस्व वृद्धि और व्यय प्रबंधन की ठोस रणनीति जरूरी: अध्ययन
अध्ययन के मुताबिक अनिवार्य देनदारियों में बड़ा बजट जाने से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास कार्यों के लिए वित्तीय गुंजाइश पर दबाव बढ़ रहा है। शोध में वित्तीय दबाव अनुपात 1.35 आंका गया है। यह संकेत देता है कि पेंशन देनदारियां सरकार के कुल व्यय आधार से अधिक रफ्तार से बढ़ रही हैं। ऐसे में दीर्घकाल में वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए राजस्व वृद्धि और व्यय प्रबंधन की ठोस रणनीति जरूरी होगी। हालांकि इन क्षेत्रों पर वास्तविक प्रभाव का आकलन करने के लिए अलग से बजटीय आंकड़ों का विश्लेषण आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था के मुकाबले देनदारियों का अनुपात बढ़ा
शोध के अनुसार वर्ष 2014-15 में जीएसडीपी के मुकाबले पेंशन व्यय 2.34 प्रतिशत था, जो 2024-25 में बढ़कर 3.75 प्रतिशत हो गया। इससे स्पष्ट है कि राज्य की अर्थव्यवस्था के आकार की तुलना में भी पेंशन भुगतान का भार बढ़ा है। यदि यह स्थिति जारी रही तो भविष्य में सार्वजनिक खर्चों और पेंशन देनदारियों के बीच संतुलन साधना चुनौतीपूर्ण होगा। शोध में हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट दस्तावेजों, वित्त लेखों और आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के आंकड़ों सहित विभिन्न स्रोतों का संदर्भ लिया गया है।

विज्ञापन

वित्तीय संकेतक 2014-15 2024-25
राजस्व व्यय में पेंशन की हिस्सेदारी 14.73% 21.36%
जीएसडीपी के मुकाबले पेंशन व्यय 2.34% 3.75%
पेंशन व्यय की वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर — 12.75%
राजस्व व्यय की वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर — 9.43%
जीएसडीपी की वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर — 7.90%
वित्तीय दबाव अनुपात — 1.35

पेंशन फंड का गठन जरूरी : डॉ. श्रीकांत बाल्दी
प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व वित्त सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि व्यवस्था ओपीएस की हो, यूपीएस की या एनपीएस की, राज्य में पेंशन फंड का गठन अनिवार्य है। ओपीएस गैर-अंशदायी (नॉन-कंट्रीब्यूटरी) है, जबकि यूपीएस और एनपीएस अंशदायी हैं। ओपीएस के कारण वित्तीय बोझ आना तय है। इसका समाधान यही है कि या तो वर्तमान पीढ़ी से अंशदान लिया जाए या भविष्य की पीढ़ी पर भार डाला जाए। मेरा व्यक्तिगत विचार है कि यदि पेंशन कंट्रीब्यूटरी होगी तो भविष्य के लिए वित्तीय बोझ कम होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed