फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Karwa Chauth: holiday today; schools colleges closed, know when moon will rise in Himachal various cities

करवाचौथ: आज सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद; जानें हिमाचल के किस शहर में कब होंगे चांद के दीदार

Thu, 29 Oct 2026 06:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 06:30 AM IST
सार

करवाचौथ पर आज प्रदेश के सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छुट्टी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार के इस फैसले से महिला और पुरुष कर्मचारियों को त्योहार एक साथ मनाने का अवसर मिलेगा। 

विज्ञापन
Karwa Chauth: holiday today; schools colleges closed, know when moon will rise in Himachal various cities
करवाचौथ 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके चलते आज प्रदेश के सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छुट्टी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार के इस फैसले से महिला और पुरुष कर्मचारियों को त्योहार एक साथ मनाने का अवसर मिलेगा। उधर, एचपीयू ने अवकाश के चलते आज होने वाली 10 से अधिक विषयों की परीक्षाएं स्थपित कर दी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बार पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश
प्रदेश में पहले करवाचौथ पर मुख्य रूप से महिलाओं को ही अवकाश मिलता था, लेकिन इस बार सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से पुरुष कर्मचारी भी घर पर रहकर अपनी पत्नी के साथ पर्व मना सकेंगे। इससे पहले रक्षाबंधन पर भी सरकार ने पुरुषों को छुट्टी देने का फैसला लिया था। हालांकि, करवाचौथ का यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू की परीक्षाएं आज स्थगित
उधर, करवाचौथ पर सार्वजनिक अवकाश के चलते हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और संबंधित कॉलेजों में गुरुवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी। अन्य दिनों में होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार होंगी।

विज्ञापन

ये परीक्षाएं होनी थीं आज
वीरवार को बीसीए प्रथम सेमेस्टर की गणित और तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की ऑपरेटिंग सिस्टम की परीक्षा होनी थी। इसके अलावा बीए, बीएससी और बीकॉम की अनुपूरक परीक्षाओं में समाजशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, हिंदी, रसायन विज्ञान, पर्यटन, राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान और शारीरिक शिक्षा समेत 10 से अधिक विषयों की परीक्षाएं निर्धारित थीं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे नई तारीखों और अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचनाओं को देखते रहें।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय
मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय के समय का शेड्यूल जारी किया है।

  1. कल्पा: रात 7:59 बजे
  2. भुंतर: रात 8:02 बजे
  3. केलांग: रात 8:02 बजे
  4. शिमला: रात 8:04 बजे
  5. सोलन: रात 8:05 बजे
  6.  नाहन: रात 8:05 बजे
  7. सुंदरनगर: रात 8:06 बजे
  8. ऊना: रात 8:07 बजे
  9. बिलासपुर: रात 8:07 बजे
  10. धर्मशाला: रात 8:08 बजे
  11. हमीरपुर: रात 8:08 बजे
  12. चंबा: रात 8:10 बजे

जानें सरगी और पूजा का शुभ मुहूर्त
शिमला के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार, करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगी। सरगी ग्रहण करने का समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक बताया गया है। वहीं, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत रखेंगी। दिनभर पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। शाम को करवा माता की पूजा-अर्चना और व्रत कथा सुनने की परंपरा निभाई जाएगी।

चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोलेंगी व्रत
रात को चंद्रमा के दर्शन होने के बाद महिलाएं चंद्रदेव को अर्घ्य देंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलेंगी। हालांकि, चंद्रोदय का समय शहर, स्थान और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने क्षेत्र के समय की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed