{"_id":"60db56a68ebc3eba71538a7d","slug":"water-supply-distrub-in-shimla-shimla-news-sml3752546117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल शेड्यूल गड़बड़ाया कई इलाकों में पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल शेड्यूल गड़बड़ाया कई इलाकों में पानी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू शिमला जोन में नहीं दी सप्लाई, चौड़ा मैदान समेत छोटा शिमला में रही दिक्कत
शिमला। राजधानी में पेयजल शेड्यूल गड़बड़ाने लगा है। शहर के कई इलाकों में मंगलवार को पानी की सप्लाई ठप रही। कई इलाके ऐसे थे जहां सुबह की जगह शाम को पानी की सप्लाई दी गई।
नवबहार के पास पेयजल लाइन की मरम्मत के चलते छोटा शिमला जोन के कनलोग और ऐराहोम इलाके में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। विकासनगर के कई इलाकों में पानी नहीं आया। न्यू शिमला फेस थ्री में भी पानी की आपूर्ति ठप रही। छोटा शिमला और न्यू शिमला जोन के कई इलाकों में सुबह की जगह शाम को पानी की सप्लाई दी गई। चौड़ा मैदान जोन के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार शाम तक पानी की सप्लाई नहीं मिली। बालूगंज में शाम छह बजे पानी की सप्लाई दी गई। नाभा, फागली, चक्कर, कच्चीघाटी क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। पेयजल कंपनी ने कहा कि इन इलाकों में बुधवार को प्राथमिकता के आधार पर पानी दिया जाएगा। सभी परियोजनाओं से मंगलवार को 38.23 एमएलडी पानी शिमला शहर को मिला है। यह सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम है। बुधवार को भी कुछेक इलाकों में संकट रह सकता है। एजीएम राजेश कश्यप ने बताया कि पेयजल परियोजनाओं में पानी की कमी नहीं है। पंपिंग सामान्य हो रही है।
सैलानियों के बढ़ने से बढ़ी पानी की खपत
शहर में हजारों सैलानियों के आने और होटल खुलने से पानी की खपत बढ़ी है। एक महीने पहले तक 35 से 40 एमएलडी में भी पूरे शहर में पानी की सप्लाई दी जा रही थी। लेकिन अब खपत बढ़कर 40 से 45 तक पहुंच रही है। पेयजल कंपनी का कहना है कि शेड्यूल के अनुसार पेयजल सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है।