{"_id":"6339832d36a0cf4eb1717265","slug":"water-sports-inaugurated-in-gobind-sagar-lake-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"water sports: गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का आगाज, मिलेंगे गोवा जैसे नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
water sports: गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का आगाज, मिलेंगे गोवा जैसे नजारे
Sun, 02 Oct 2022 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/लठियाणी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/लठियाणी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Oct 2022 05:56 PM IST
सार
गोबिंदसागर झील में जलक्रीड़ाएं शुरू होने से पर्यटन बढ़ेगा। इससे पूरा कुटलैहड़ क्षेत्र समृद्ध होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ाओं (वाटर स्पोर्ट्स) का शुभारंभ किया। अब यहां गोवा जैसे नजारे देखने को मिलेंगे। मंत्री ने हाई स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर से गोबिंदसागर झील की सैर भी की। ऑपरेटरों ने स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर में करतब दिखाए।
विज्ञापन
कंवर ने कहा कि आज का दिन कुटलैहड़ के इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध होगा। गोबिंदसागर झील में जलक्रीड़ाएं शुरू होने से पर्यटन बढ़ेगा। इससे पूरा कुटलैहड़ क्षेत्र समृद्ध होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। गोबिंदसागर झील के लठियाणी छोर पर भी इस तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सोहारी भंजाल में ईको पार्क, एक्वा पार्क, बटरफ्लाई पार्क का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि अंदरौली में एथनोबोटेनिकल पार्क भी लोकार्पित कर दिया गया है। कहा कि आने वाले समय में यहां पर पैरा सेलिंग व पैरा मोटर जैसे साहसिक खेलों को भी शुरू किया जाएगा, जिसका ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
सीएम ने दी बधाई, कहा- बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का वीडियो संदेश दिखाया गया। अपने संदेश में सीएम ने कहा कि गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। हजारों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। गोबिंदसागर झील में जेट स्कूटर, हाई स्पीड बोट्स, बनाना राइड्स और सोफा राइड्स जैसे खेल शुरू हो रहे हैं।
नए डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा कुटलैहड़
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो संदेश में कहा कि गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। वाटर स्पोर्ट्स के साथ चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग को भी मंजूरी मिल चुकी है। उम्मीद है कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र बीड़-बिलिंग की तरह की साहसिक खेलों का नए डेस्टिनेशन बनकर विश्व मानचित्र पर उभरेगा।