{"_id":"ade56fb41b071457a3b4613adf339f41","slug":"water-shortege-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, शहर के आज नहीं आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, शहर के आज नहीं आएगा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Sep 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
शिमला में भारी बारिश की वजह से अश्वनी पेयजल योजना और गुम्मा पेयजल योजना में गाद बढ़ गई है। सोमवार को अश्वनी पेयजल योजना के अलावा गुम्मा में भी पंपिंग ठप रही। इससे मंगलवार को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन में पानी का कट लगाया जा सकता है। छोटा शिमला जोन के तहत पीने के पानी का संकट गहरा गया है। गाद से अश्वनी पेयजल योजना में पंपिंग बार-बार प्रभावित हो रही है। शनिवार से छोटा शिमला जोन में पानी की आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन
तीन दिन के दौरान कई क्षेत्रों में नाममात्र पानी सप्लाई हुई है। सोमवार सुबह भी छोटा शिमला जोन में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। छोटा शिमला जोन के छोटा शिमला, ब्राकहास्ट, स्ट्राबेरी हिल, ऐरा होम, पेट्रोल पंप एरिया, पाइन लॉज, खलीनी, लोअर खलीनी आदि में पेयजल संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बियरखाना, वर्मा अपार्टमेंट, पार्क एरिया, निगम विहार, क्लीफन इस्टेट, मुख्यमंत्री आवास के पास, हाईकोर्ट एरिया, लिफ्ट एरिया बैम्लोई, न्यू शिमला, बीसीएस, विकासनगर, मैहली, पंथाघाटी, देवनगर, विजयनगर, सूर्य नगर और आसपास के इलाकों में शनिवार से पानी की आपूर्ति गड़बड़ा गई है।
बारिश ने बढ़ाई समस्या : आईपीएच
आईपीएच के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया है कि गाद आने से अश्वनी पेयजल योजना में पंपिंग बार-बार प्रभावित हो रही है। कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश के चलते समस्या बढ़ी है।