फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water

एक से ज्यादा पेयजल कनेक्शन लेने वालों पर सीवरेज सेस की दोहरी मार

Sun, 01 Sep 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
water
शिमला। शहर में पानी के बिल कम करने के लिए एक से ज्यादा पेयजल कनेक्शन लेने वाले हजारों उपभोक्ताओं को अब अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही है। कंपनी हर कनेक्शन पर 30 फीसदी सीवरेज सेस वसूल कर रही है।
विज्ञापन

एक ओर पेयजल कंपनी लोगों के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा पेयजल कनेक्शन लेकर पानी का बिल कम करने का ऑफर दे रही है तो दूसरी ओर हर मीटर पर सीवरेज सेस वसूल रही है। शहर में ऐसे पांच हजार से ज्यादा उपभोक्ता हैं जिनके एक से ज्यादा पेयजल कनेक्शन हैं। हालांकि, पानी बिल पर 30 फीसदी सीवरेज सेस वसूलने की शर्त पुरानी है। लेकिन पानी की नई दरें लागू होने के बाद पिछले एक साल में ही सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एक से ज्यादा कनेक्शन ले लिए हैं। लोगों का कहना है कि पानी की खपत कम करने के लिए नए कनेक्शन लिए थे लेकिन हर मीटर पर सीवरेज सेस लगने से उनकी जेब ढीली होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पार्षद और जनता करने लगे विरोध
आम लोगों और पार्षदों का कहना है कि भवन से सीवरेज कनेक्टिविटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन नया मीटर लगने के बाद उन्हें हर मीटर के बिल के साथ 30 फीसदी सीवरेज सेस चुकाना पड़ रहा है। ऐसे में बिल घटने की बजाय बढ़ रहा है। कई पार्षद खुद भी डबल सेस चुका रहे हैं। पार्षद राकेश चौहान, कमलेश मेहता, शैली शर्मा, पूरनमल, अर्चना धवन ने कहा कि एक भवन मालिक से एक कनेक्शन पर ही सेस लिया जाए। बाकी बिलों से सेस की शर्त हटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम चार कनेक्शन ले सकता है उपभोक्ता
शहर में कोई भी उपभोक्ता अधिकतम चार पेयजल कनेक्शन ले सकता है। पिछले साल पानी की नई दरें तय की गईं थीं। 20 किलोलीटर तक की मासिक खपत पर 14.50 रुपये की दर से बिल वसूला जाएगा। 20 से 30 किलोलीटर की मासिक खपत पर बिल 25 रुपये जबकि 30 किलोलीटर से ज्यादा इस्तेमाल पर 45 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से बिल वसूला जाएगा। बिल कम करने के लिए इन दिनों पेयजल कंपनी वर्कशॉप कर लोगों को ज्यादा कनेक्शन लेने को कह रही है ताकि खपत 20 किलोलीटर तक रहे और बिल कम आए। लेकिन इसका साइड इफेक्ट अब सामने आने लगा है। हर नए मीटर पर 30 फीसदी सीवरेज सेस भी वसूला जा रहा है।

यह हैं सरकार के आदेश : कंपनी
पेयजल कंपनी के एजीएम विजय गुप्ता ने कहा कि हर मीटर के पेयजल बिल का 30 फीसदी सीवरेस सेस वसूला जाएगा। यह सरकार के आदेश हैं। एक भवन में चाहें एक मीटर हो या चार, सब पर सीवरेज सेस लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed