फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water

शहरवासियों की मांग, मासिक बिल के साथ ठीक हो पेयजल सप्लाई की टाइमिंग

Thu, 17 Dec 2020 09:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
water
वर्कशाप में शहर के लोगों ने उठाई मांग, सतलुज वाटर प्रोजेक्ट पर वर्कशॉप का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को 24 घंटे पानी देने के लिए बनने वाले सतलुज वाटर प्रोजेक्ट से पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा, इस विषय पर वीरवार को कंपनी कार्यालय में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और बताया कि किस तरह यह प्रोजेक्ट कार्यान्वित किया जाना है।
प्रतिनिधि नेहा व्यास ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करते समय पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। पानी की गुणवत्ता पर भी फोक्स रहेगा। कंपनी के एमडी धर्मेंद्र गिल ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। कहा कि इससे शहर में पानी की कमी खत्म हो जाएगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये वर्कशॉप से जुड़े लोगों ने प्रोजेक्ट को लेकर सुझाव भी दिए। कहा कि पेयजल शिकायतों का सही तरीके से निपटारा होना चाहिए। श्रम विभाग के प्रतिनिधि ने कहा कि वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्टों में हिमाचली लोगों को काम में प्राथमिकता दी जाए। श्रम कानूनों का पालन करें।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से तैनात की गईं जलसखियों ने रिपोर्ट दी है कि शहर में सर्वे के दौरान पाया गया कि कई पेयजल मीटर घरों के भीतर लगे हैं। इससे रीडिंग नहीं हो पा रही। लोग मासिक बिल की मांग करते हैं। कई जगह पानी की सप्लाई की टाइमिंग को लेकर लोगों के सवाल है। रात को पानी की सप्लाई मिलने से कई टंकियां ओवरफ्लो करती हैं। लोग सप्लाई की टाइमिंग बदलने की मांग कर रहे हैं। वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट में इस तरह की खामियां नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed