फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water problem

पेयजल संकट के बीच जारी रहेंगे नये कनेक्शन

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
water problem
शहर के बाहर कनेक्शन नहीं देगी कंपनी
विज्ञापन

कंपनी का तर्क, शहर में सप्लाई देना प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की छोटी पेयजल परियोजनाओं में घटते जलस्तर के बावजूद शहर में पानी के नए कनेक्शन दिए जाएंगे। सिर्फ शहर से बाहर के उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन नहीं मिलेंगे। जलशक्ति विभाग की तरह पेयजल कंपनी ने भी आगामी समर सीजन के दौरान पेयजल कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी रखने का फैसला लिया है।
वर्तमान उपभोक्ताओं को पानी की कमी न हो, इसके लिए गर्मी के सीजन में हर साल शहर में नए कनेक्शन देने पर अस्थायी रोक लग जाती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जलशक्ति विभाग ने भी पेयजल परियोजनाओं की स्थिति को देखते हुए पेयजल कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी रखने का फैसला लिया है। हालांकि शहर के बाहर कंपनी इस साल भी नए कनेक्शन नहीं देगी। दो साल पहले पेयजल कंपनी के निदेशक मंडल ने शहर से बाहर नए पानी के कनेक्शन देने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन

कंपनी का तर्क है कि शहर के लोगों को नियमित सप्लाई देना प्राथमिकता है। बाहर के लोगों को तभी सप्लाई देंगे जब सतलुज वाटर प्रोजेक्ट के तहत शहर को अतिरिक्त पानी मिलने लगेगा। ऐसे में यह रोक इस साल भी जारी रहेगी। शहर से सटे भट्ठाकुफर, मल्याणा, मैहली और शकराला आदि के सैकड़ों लोगों ने नए कनेक्शन के लिए कंपनी में आवेदन कर रखे हैं। इन्हें इस बार भी कनेक्शन नहीं मिलेंगे। पेयजल कंपनी के पास हर साल पांच सौ से अधिक लोग नए कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं। शहर में अभी कुल 35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मिलते रहेंगे नए कनेक्शन : जीएम
पेयजल कंपनी के महाप्रबंधक आरके वर्मा ने कहा कि शहर से बाहर नए कनेक्शन नहीं मिलेंगे। इन पर पहले से रोक लगी हुई है। शिमला शहर में पहले की तरह लोगों को नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया फिलहाल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed