Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bulk drug park una 16000 himachali jobs

हिमाचल: ऊना के बल्क ड्रग पार्क से 16 हजार हिमाचलियों को मिलेगा रोजगार, 32 कंपनियों ने किया निवेश का करार

Sun, 22 Nov 2026 09:20 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Nov 2026 09:20 AM IST
सार

ऊना जिले के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क से हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है। परियोजना में 32 फार्मा कंपनियों ने निवेश के लिए एमओयू किए हैं और पूरी परियोजना से करीब 20 हजार रोजगार मिलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
bulk drug park una 16000 himachali jobs
ऊना के हरोली में 2,071 करोड़ रुपये की लागत से बल्क ड्रग पार्क बन रहा है। - फोटो : एआई।

विस्तार

ऊना जिले के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क से हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर खुलेंगे। इस परियोजना में देश की 32 फार्मा कंपनियों ने निवेश करने के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। विधानसभा में विधायक राकेश जम्वाल के सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी दी। 2,071 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का व्यावसायिक संचालन 31 मार्च 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य है। परियोजना के पूरी तरह शुरू होने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इनमें 80 प्रतिशत यानी लगभग 16 हजार पद हिमाचल के युवाओं के लिए आरक्षित होंगे।

विज्ञापन


पहले चरण में 12 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इनमें 9600 पद स्थानीय युवाओं के लिए होंगे। युवाओं को उद्योग की जरूरत के मुताबिक तैयार करने के लिए तकनीकी संस्थानों में फार्मा से संबंधित नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार किया जा  रहा है। एक नवंबर 2026 तक परियोजना का 15 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पानी की आपूर्ति का 97, बिजली का 25 प्रतिशत व 1,000 बीघा भूमि का समतलीकरण पूरा किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Trending Videos

50 डे-बोर्डिंग स्कूल मंजूर  एक में पढ़ाई शुरू नहीं
बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई राजीव गांधी गवर्नमेंट मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल योजना की रफ्तार धीमी है। सरकार ने भले ही 33 विधानसभा क्षेत्रों में 50 स्कूलों को स्थापित करने और स्तरोन्नत करने की मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी तक एक भी डे-बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। शनिवार को विधानसभा में शिक्षा मंत्री की ओर से नाचन के विधायक विनोद कुमार को दिए गए लिखित जवाब में में यह जानकारी दी गई। विधायक ने योजना के तहत स्वीकृत स्कूलों और उनके संचालन की स्थिति को लेकर जानकारी मांगी थी। सरकार के अनुसार, प्रदेश में 13 नए राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इनमें सबसे अधिक सात स्कूल कांगड़ा जिले में स्वीकृत किए गए हैं। ये स्कूल ज्वाली, जयसिंहपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, फतेहपुर, इंदौरा और ज्वालामुखी में प्रस्तावित हैं। नादौन, बड़सर और भोरंज में तीन स्कूल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed