{"_id":"60ec76988ebc3e6a7d60ea2f","slug":"water-problem-in-shimla-due-to-havvey-rain-shimla-news-sml376688121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई इलाकों में आज ठप रहेगी पेयजल सप्लई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई इलाकों में आज ठप रहेगी पेयजल सप्लई
विज्ञापन
गिरि में सुबह ही गाद आने से रोकनी पड़ी पंपिंग, कोटी बरांडी, चूरट में भी बंद रहे पंप
कई इलाकों में देर शाम तक नहीं आया पानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारी बारिश के चलते पेयजल परियोजनाओं से राजधानी के लिए पानी की सप्लाई ठप हो गई है। गिरि, कोटी बरांडी और चूरट पेयजल परियोजना में भारी गाद आने से सोमवार सुबह ही शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप रही। इसके चलते शहर के कई इलाकों में पानी नहीं दिया गया।
मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। पेयजल कंपनी के अनुसार भारी बारिश के चलते गिरि में सुबह ही गाद आ गई। इसके चलते पंपिंग बंद कर दी। 18 एमएलडी की क्षमता वाली शहर की इस दूसरी सबसे बड़ी पेयजल परियोजना से सोमवार देर शाम तक पंपिंग बंद रही। कोटी बरांडी और चूरट से ही सोमवार को पंपिंग हो पाई। गुम्मा में भी हल्की गाद के कारण कम ही पंप चलाए गए। पंपिंग ठप रहने से शहर के न्यू शिमला, कंगनाधार, पंथाघाटी, छोटा शिमला के ऐराहोम, राजभवन एरिया, चौड़ा मैदान के बालूगंज, चक्कर, समरहिल, कच्चीघाटी, टुटू क्षेत्र में देर शाम तक पानी की सप्लाई नहीं दी गई। पेयजल कंपनी के एजीएम राजेश कश्यप ने बताया कि गिरि में गाद की मात्रा काफी ज्यादा है। इसके चलते पंपिंग बंद की गई है। गुम्मा से सप्लाई बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इन क्षेत्रों की आज रह सकती है दिक्कत
पेयजल कंपनी के अनुसार मंगलवार को पहले उन इलाकों में पानी की सप्लाई दी जाएगी जहां सोमवार को पानी नहीं दिया है। हालांकि इन इलाकों में मटमैले पानी की सप्लाई मिल सकती है। न्यू शिमला, कंगनाधार, पंथाघाटी, छोटा शिमला के ऐराहोम, राजभवन एरिया, चौड़ा मैदान के बालूगंज, चक्कर, समरहिल, कच्चीघाटी, टुटू, खलीनी क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाएगी। संजौली, ढली, इंजनघर, छोटा शिमला और सेंट्रल जोन के कई इलाकों और बाजारों में मंगलवार को पेयजल सप्लाई में कट लग सकता है। इन इलाकों पानी की उपलब्धता होने पर ही सप्लाई दी जाएगी।