फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   water new rate not charged in shimla

शहरवासियों को राहत, अभी नहीं बढ़ेंगी पेयजल दरें, सरचार्ज भी घटेगा

Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
water new rate not charged in shimla
सरचार्ज भी घटेगा, मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

अगली बैठक तक नहीं बढ़ाई जाएंगी पेयजल दरें,
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में अभी पानी महंगा नहीं होगा। कोरोना के चलते अगले कुछ महीने पेयजल दरें नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई पेयजल कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में नगर निगम महापौर सत्या कौंडल और उप महापौर शैलेंद्र चौहान ने अप्रैल से पेयजल दरों में होने वाली दस फीसदी बढ़ोतरी लागू न करने का मामला उठाया। कहा कि कोरोना के बीच शहरवासियों पर बोझ न डाला जाए। हालात सामान्य होने पर ही बढ़ोतरी की जानी चाहिए।
स्वतंत्र निदेशक दिग्विजय चौहान ने भी इसका समर्थन किया। फैसला लिया कि निदेशक मंडल की अगली बैठक तक बढ़ी हुई दरें लागू नहीं की जाएंगी। उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर ही पेयजल बिल जारी होंगे। निदेशक मंडल की अगली बैठक जुलाई या अगस्त में हो सकती है। तब तक दो से तीन महीने पानी महंगा नहीं होगा। मुख्य सचिव ने तब तक बिलिंग सिस्टम ठीक कर सभी को मासिक बिल देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सूखे के कारण घट रही पेयजल सप्लाई पर चिंता जताई। कंपनी को सप्लाई बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन

सरचार्ज घटाया, अब 10
की जगह 1.5 फीसदी लेंगे
बीओडी ने तय समय अवधि के बाद बिल जमा करने पर लगने वाले 10 फीसदी सरचार्ज को भी घटा दिया है। स्वतंत्र निदेशक दिग्विजय चौहान ने कहा कि बिजली बोर्ड की तर्ज पर अब 1.5 फीसदी सरचार्ज लिया जाएगा। अभी तक कुल बिल राशि पर दस फीसदी सरचार्ज लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 35 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ता
शहर में 35 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 25 हजार घरेलू जबकि दस हजार व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। मेयर सत्या कौंडल ने पेयजल दरें न बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव का धन्यवाद किया।
पंचायती क्षेत्रों में सस्ता हुआ पेयजल कनेक्शन
शहर से बाहर पंचायत क्षेत्र के लोगों को अब घरेलू पेयजल कनेक्शन लेना सस्ता होगा। इन्हें अब नया कनेक्शन लेने के लिए नगर निगम क्षेत्र की तरह ही 2550 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करने होंगे। निदेशक मंडल ने सिक्योरिटी राशि घटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अभी नया कनेक्शन लेने के लिए इन्हें सिक्योरिटी के तौर पर 5550 रुपये जमा करने पड़ते हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को अभी इसका फायदा नहीं मिलेगा। कंपनी ने सतलुज से पानी की सप्लाई मिलने तक पंचायती क्षेत्रों में नये कनेक्शन देने पर रोक भी लगा दी है। बीपीएल परिवारों को भी सस्ते कनेक्शन दिए जाएंगे। लेकिन इसके लिए पहले नगर निगम को सर्वे पूरा करना होगा। उसके बाद ही सस्ते कनेक्शन पर अंतिम फैसला होगा।

सीवरेज सेस घटाने, स्लैब बढ़ाने पर फैसला नहीं
पेयजल बिलों के साथ लगने वाला 30 फीसदी सीवरेज सेस घटाने और पेयजल स्लैब बढ़ाने के प्रस्ताव पर बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया। इन पर चर्चा तक नहीं हुई।
अभी इन दरों पर जारी होते रहेंगे पेयजल बिल
घरेलू उपभोक्ता
पानी की मात्रा पेयजल दरें
0 से 20 किलोलीटर 15.95 रुपये प्रति किलोलीटर
21 से 30 किलोलीटर 27.50 रुपये प्रति किलोलीटर
31 से ज्यादा 49.50 रुपये प्रति किलोलीटर
व्यावसायिक उपभोक्ता
पानी की मात्रा पेयजल दरें
0 से 20 किलोलीटर 44 रुपये प्रति किलोलीटर
21 से 30 किलोलीटर 69.19 रुपये प्रति किलोलीटर
31 से ज्यादा 91.96 रुपये प्रति किलोलीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed