फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Water level suddenly increased in Baner Khad Kangra, four youths of Delhi stranded on the island rescued safely

कांगड़ा: बनेर खड्ड में अचानक बढ़ा जलस्तर, टापू पर फंसे दिल्ली के चार युवकों को सुरक्षित बचाया

Sat, 02 Oct 2021 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 09:03 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बनेर खड्ड में नहाने उतरे दिल्ली के चार सैलानी अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही चारों युवकों को पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से सुरक्षित बचाया गया। 

विज्ञापन
Water level suddenly increased in Baner Khad Kangra, four youths of Delhi stranded on the island rescued safely
बनेर खड्ड फंसे चार युवकों को सुरक्षित बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बनेर खड्ड में नहाने उतरे दिल्ली के चार सैलानी अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण टापू पर फंस गए। पानी का बहाव तेज होने और ऐसी परिस्थिति में बाहर निकलने का ज्ञान न होने के कारण चारों युवक घबरा गए। सूचना मिलते ही चारों युवकों को पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से सुरक्षित बचाया गया। बचाए गए चारों युवक हिमाचल घूमने आए थे। यह हादसा शनिवार सायं उस समय हुआ, जब युवक नगरोटा-बलधर रोड से गुजरने वाली बनेर खड्ड में चले गए। इस दौरान धौलाधार की पहाड़ियों की पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश के बाद अचानक खड्ड के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी से वह खड्ड के बीच स्थित एक टापूनुमा स्थान में फंस गए। एसडीएम शशिपाल नेगी को कबाड़ी पंचायत के प्रधान ने जैसे ही इस घटना की सूचना दी तो उन्होंने तुरंत एसएचओ अशोक राणा को मौके पर पुलिस टीम भेजने को कहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, प्रदेश में छह अक्तूबर तक जारी रहेगी बारिश
विज्ञापन


एसएचओ अशोक राणा ने बताया कि एएसआई सुशील कुमार की अगवाई में पुलिस टीम को मौका पर भेजा गया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड के  प्रयासों से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद टापूनुमा स्थान से उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने बताया कि यह चारों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं, जिनमें शिवम भारद्वाज पुत्र आंनद भारद्वाज निवासी हाउस नंबर 1478 नरेला दिल्ली, जय पुत्र रवि दत्त निवासी  हाउस नंबर 105 मेन बाजार झंडा चौक  दिल्ली, जतिन आर्य पुत्र राजव्रत आर्य निवासी हाउस नंबर 1480 नरेला दिल्ली व हेमंत पुत्र इंद्रजीत निवासी हाउस नंबर 1727 नरेला शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed