फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water level of the ravine suddenly rose, temporary wall was built with JCB, then the last rites were performed

बिलासपुर: अचानक बढ़ा खड्ड का जलस्तर, जेसीबी से बनाई अस्थाई दीवार, फिर हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 18 Aug 2025 11:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Aug 2025 11:20 AM IST
सार

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर-हमीरपुर सीमा पर स्थित भलू पुल के पास रविवार को एक चिता शुक्र खड्ड के उफान के बीच आ गई। 

विज्ञापन
Water level of the ravine suddenly rose, temporary wall was built with JCB, then the last rites were performed
जेसीबी से बनाई अस्थाई दीवार, फिर हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर-हमीरपुर सीमा पर स्थित भलू पुल के पास रविवार को एक चिता शुक्र खड्ड के उफान के बीच आ गई। दरअसल, चंदल गांव के रोशन लाल का रविवार को निधन हो गया। पानी से करीब 10 फुट दूर चिता बनाई गई। जब चिता को अग्नि दी गई तो खड्ड का जलस्तर एकदम से बढ़ गया। पानी के तेज बहाव से चिता के बुझने और बहने की स्थिति बन गई। तुरंत लोगों ने जेसीबी मशीन बुलाई। मशीन की मदद से चिता के चारों ओर अस्थायी दीवार खड़ी कर पानी के बहाव को दूसरी ओर मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed