फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Water level of Pong dam reached near danger mark, water can be released from Sutlej river on this day

Water level Rise: खतरे के निशान के नजदीक पहुंचा पौंग बांध का जलस्तर, झाकड़ी परियोजना से छोड़ा जा सकता है पानी

Mon, 22 Aug 2022 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)/रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)/रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Aug 2022 09:05 PM IST
सार

पौंग बांध में समाहित होने वाली नदियों में भी हर दिन भारी मात्रा में पानी आ रहा है। ऐसे में पौंग बांध के जलस्तर में रोजाना भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Water level of Pong dam reached near danger mark, water can be released from Sutlej river on this day
पौंग बांध(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण सभी नदियां उफान पर हैं। पौंग बांध में समाहित होने वाली नदियों में भी हर दिन भारी मात्रा में पानी आ रहा है। ऐसे में पौंग बांध के जलस्तर में रोजाना भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार सुबह पौंग बांध का जलस्तर 13.79.02 फीट दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 1,390 फीट से मात्र दस फीट कम रह गया है। पौंग बांध में पानी का इनफ्लो सोमवार को 50,592 क्यूसिक दर्ज किया गया। आउटफ्लो 17,737 क्यूसिक रहा। ज्ञात रहे कि महाराणा प्रताप पौंग बांध झील में पानी भराव की कुल क्षमता 1,410 निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन लगातार लोगों को पौंग बांध के किनारे न जाने के लिए सचेत कर रहा है। पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचते ही कभी भी बांध का पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल इस बारे में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन


नाथपा झाकड़ी परियोजना से छोड़ा जा सकता है 1200 क्यूमेक्स पानी
नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रबंधन और प्रशासन ने लोगों को सतलुज नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। डैम की  के कारण मंगलवार को 1,200 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा सकता है। हालांकि, परियोजना प्रबंधन लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को सचेत कर रहा है। हूटर से भी समय-समय पर चेतावनी दी जा रही है। सतलुज नदी पर बने सबसे बड़े नाथपा झाकड़ी परियोजना और कड़छम परियोजना के डैम को साफ किया जा रहा है। उधर, एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि नाथपा झाकड़ी परियोजना से 23 अगस्त को डैम से पानी छोड़ा जाएगा। ऐसे में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed