{"_id":"a39fb05c7e565c669da927d0a3cfa88d","slug":"water-crisis-in-the-city-today-and-will-be-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज और कल रहेगा पेयजल संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज और कल रहेगा पेयजल संकट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jun 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में वीरवार और शुक्रवार दो दिनों तक कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी वजह आईपीएच द्वारा पेयजल स्त्रोतों की मरम्मत का काम है।
विज्ञापन
इससे की आईपीएच नगर निगम को पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं कर पा रहा है। नतीजा शहर की जनता को आने वाले दिनों में भी पेयजल संकट से जूझना होगा।
छोटा शिमला जोन के तहत शुक्रवार सुबह छोटा शिमला, स्ट्राबेरी हिल, निगम विहार, ग्रीन पार्क एरिया, खलीनी, बियरखाना और वर्मा अपार्टमेंट समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
अगर आईपीएच की मरम्मत का काम समय पर पूरा नहीं होता है तो नगर निगम के पास इन क्षेत्रों में कट लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगी। स्टोर किया हुआ पानी नगर निगम वीरवार शाम को बांट देगा।
विज्ञापन
क्या है वजह
एक चौथाई शहर को पीने के पानी की सप्लाई करने वाली अश्वनी खड्ड पेयजल योजना की राइजिंग मेन में लीकेज हो गई है। क्वालग के पास मेन लाइन में लीकेज मिली है। वीरवार को आईपीएच महकमा लीकेज की मरम्मत करेगा। मरम्मत के चलते वीरवार को अश्वनी खड्ड में पंपिंग नहीं हो सकती।
आज इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
न्यू शिमला, बीसीएस, विकासनगर, पंथाघाटी, मैहली, देवनगर, सूर्य नगर, विजय नगर और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार को पानी की सप्लाई नहीं होगी। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने शहरवासियों के पानी के सदुपयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आईपीएच से पर्याप्त सप्लाई मिलते ही सभी क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी।