{"_id":"5b1104544f1c1b9b6e8b59e5","slug":"water-crisis-in-shimla-acting-cji-himachal-high-court-visited-city-in-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर आधी रात को सड़क पर निकले मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर आधी रात को सड़क पर निकले मुख्य न्यायाधीश
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजधानी शिमला में चल रहे पेयजल संकट पर गंभीर हैं। लोगों को हो रही परेशानियों को समझते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने आधी रात तक पूरे शहर में पेयजल सप्लाई की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश इस दौरान छोटा शिमला, संजौली और चौड़ा मैदान गए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने मौके पर जाकर देखा कि आम जनता की ओर से की जा रही शिकायतों को दर्ज किया जा रहा है या नहीं। जनता को किस तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं, इसका भी उन्होंने जायजा लिया।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश के साथ प्रशासन के आला अफसर भी थे। रात करीब ढाई बजे तक ग्राउंड रियलिटी जानने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घर गए। यह पहली मर्तबा है, जब किसी मुख्य न्यायाधीश ने आधी रात तक शहर भर में जाकर पेयजल सप्लाई का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन