{"_id":"59a566824f1c1bf4268b45ec","slug":"water-carriers-ultimatum-to-himachal-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवाहकों ने दिया अल्टीमेटम, नियमित नहीं किए तो करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलवाहकों ने दिया अल्टीमेटम, नियमित नहीं किए तो करेंगे अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जलवाहक कम सेवादार कर्मचारी महासंघ शिक्षा विभाग ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजिंद्र कुमार ने चार सितंबर तक जलवाहकों को नियमित नहीं किए जाने की स्थिति में अनशन पर बैठने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 14 वर्ष नौकरी करने के बाद भी 31 मार्च 2017 तक नियमितीकरण नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कई सालों से जलवाहक स्वास्थ्य, पशुपालन, आईपीएच, बागवानी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विभागीय अफसर अनदेखी करते हुए उन्हें नियमित नहीं कर रहे हैं। नियमित करने की मांग को लेकर शिमला, चंबा, सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिला के करीब 1200 जलवाहक शिमला के चक्कर काटने को विवश हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष गजिंद्र कुमार ने कहा कि 14 वर्ष पूरे कर चुके जलवाहकों को नियमित किया जाए। जिन जलवाहकों की शिक्षा आठवीं से कम है, उन्हें एक बार छूट देकर नियमित किया जाए। जिन जलवाहकों को 1900 रुपये दिए जा रहे हैं, उन्हें 3500 रुपये दिए जाएं।