फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Warning to Public information Officer over delay in RTI

आरटीआई एक्ट की अवहेलना पर जनसूचना अधिकारी को चेतावनी

Wed, 27 Mar 2019 12:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Mar 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Warning to Public information Officer over delay in RTI
आरटीआई

आरटीआई एक्ट की अवहेलना करने पर राज्य सूचना आयोग ने जनसूचना अधिकारी को चेतावनी दी है कि भविष्य में वह जानकारी मुहैया करवाते समय सतर्क रहें। राज्य सूचना आयुक्त सुशील चंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि वांछित सूचना आवेदक को पहले ही दी गई है।

विज्ञापन


मगर आयोग ने इस मामले में पाया कि कार्यकारी जनसूचना अधिकारी ने आरटीआई एक्ट की धारा 6(3) में आवेदन को एक्ट में निर्धारित किए गए समय के बीत जाने के बाद काफी देरी से स्थानांतरित किया। इसके लिए उन्हें भविष्य में सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


आयोग ने यह आदेश ऊना निवासी अर्जुन बनाम राकेश कुमार जनसूचना अधिकारी आरटीओ कार्यालय ऊना मामले में सुनाए हैं। यह सूचना वाहन का नंबर अलॉट करने से संबंधित मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक ने एक नंबर का हवाला देते हुए पूछा था कि क्या यह नंबर किसी को दिया गया है कि नहीं। आवेदक को सूचना दी गई कि वाहन पोर्टल के अनुसार यह नंबर किसी को भी अलॉट नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed