फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Warning letter of Directorate of Education: Instructions to the private schools of Himachal to reduce the increased fees

शिक्षा निदेशालय का चेतावनी पत्र: हिमाचल के निजी स्कूलों को बढ़ाई गई फीस कम करने के निर्देश

Thu, 21 Apr 2022 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 11:23 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि बिना पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन (पीटीए) की सहमति के निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। आम सभा के माध्यम से ही फीस को तय करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Warning letter of Directorate of Education: Instructions to the private schools of Himachal to reduce the increased fees
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने वाले कई निजी स्कूलों को हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने चेतावनी पत्र जारी किए हैं। इन स्कूलों को बढ़ाई गई फीस को जल्द से जल्द कम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी निजी स्कूलों से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए तय फीस स्ट्रक्चर का ब्योरा भी तलब किया गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि बिना पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन (पीटीए) की सहमति के निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकते हैं।आम सभा के माध्यम से ही फीस को तय करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों ने फीस में भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है। सोलन, मंडी, कांगड़ा सहित शिमला के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी की अधिक शिकायतें आई हैं। शिमला में अभिभावकों ने इसको लेकर मोर्चा भी खोला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से ओर से कोरोना संकट के दौरान तय किए गए नियमों का पालन नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। अप्रैल में अधिकांश निजी स्कूलों की ओर से फीस जमा करवाने को लेकर अभिभावकों को मेसेज भेजे गए हैं। फीस बढ़ोतरी का विरोध होने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। इसी कड़ी में निजी स्कूलों को मनमाने तरीके से बढ़ाई गई फीस को कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed