{"_id":"67c471123b0d940bdc0c1529","slug":"ward-sabha-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1001-495180-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जनता की समस्याएं सुनने आज से वार्डाें में लगेगा निगम दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जनता की समस्याएं सुनने आज से वार्डाें में लगेगा निगम दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम का पहला समाधान शिविर आज, छोटा शिमला पार्किंग में सुनी जाएंगी तीन वार्डाें के लोगों की समस्याएं
जवाब देने के लिए मौके पर मौजूद रहेंगे अधिकारी, सुधरेगी सफाई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों की समस्याएं जानने के लिए सोमवार से नगर निगम के अधिकारी वार्डाें में जाएंगे। समाधान शिविर लगाकर न सिर्फ जनता की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि मौके पर ही इनका निपटारा भी सुनिश्चित करेंगे। महापौर सुरेंद्र चौहान के छोटा शिमला वार्ड से इसकी शुरुआत की जा रही है।
यहां छोटा शिमला पार्किंग में संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा की अध्यक्षता में पहला समाधान शिविर लगेगा। इसमें छोटा शिमला, बैनमोर और विकासनगर वार्ड के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। लोग मौखिक या लिखित में अपनी शिकायतें दे सकते हैं। इन शिकायतों पर मौके पर ही जवाब लिया जाएगा। इस दौरान स्थानीय वार्डाें में पार्षद भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा ने कहा कि एक दिन में दो से तीन वार्डाें की समस्याओं को सुना जाएगा। हर शिकायत का निपटारा होगा। लोग सफाई से जुड़ी शिकायतें शिविर में उठा सकते हैं। साथ ही पानी, स्ट्रीट लाइटों, लावारिस कुत्तों आदि की शिकायतें भी दे सकते हैं। शहर में नगर निगम इन दिनों सफाई अभियान भी चला रहा है। इसमें सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, रास्तों, जंगलों आदि की सफाई की जा रही है।